दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 मई। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा नागरिकों की मूल्यवान संपत्तियां उन्हें वापस लौटी जा रही है। जिससे नागरिकों में प्रसन्नता व्यक्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन एवं सायबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे गुम मोबाईल तलाश अभियान के तहत शुक्रवार को 141 मोबाईल जिनका अनुमानित कीमत लगभग 31लाख रूपये आंकी गई। पुलिस द्वारा नागरिकों को वापस लौटाई गई।
गुम हुये मोबाईल को ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल के माध्यम से तलाश कर ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम द्वारा वापस किया गया।
हेल्पलाइन नंबर जारी
दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा आम नागरिकों की सुगमता के लिए सायबर हेल्पलाईन नम्बर 9479151665 जारी किया गया है एवं भारत सरकार द्वारा जारी 1930 हेल्पलाईन नम्बर एवं ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्गञ्चद्दश1.द्बठ्ठ में भी शिकायत दर्ज करा सकते है। सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा के नाम से व्हाटसप अकाउंट भी बनाया गया है जिसमें आम नागरिक अपने शिकायत व्हाटसप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। सायबर अपराध होने की स्थिति में 24ङ्ग7 सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा 9479151665 एवं क्यूआर कोड को स्केन कर घर बैठे सम्पर्क कर अपने साथ हुए किसी भी तरह के सायबर अपराध की शिकायत दर्ज करने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। उनकी शिकायत सीधे सायबर पोर्टल में दर्ज कर दी जाये। प्रार्थी को व्हाटसप के माध्यम से ही एकनालेजमेंट नम्बर प्रदाय कर दिया जाएगा
जिला दन्तेवाड़ा के आम जन को सायबर अपराध व इसके रोकथाम के लिए जागरूक करने हेतु ‘‘सायबर संगवारी दन्तेवाड़ा’’ नामक व्हाटस्अप चैनल बनाया गया है, जिसमें प्रत्येक दिन सायबर अपराध एवं उसके रोकथाम संबंधी जानकारी प्रेषित की जायेगी।
सायबर संगवारी चैनल से जुडऩे हेतु दिये गये क्यू आर कोड को स्कैन करें।


