दन्तेवाड़ा

तेंदुए की खाल सहित 5 गिरफ्तार
01-May-2026 9:08 PM
तेंदुए की खाल सहित 5 गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 मई।
वन विभाग की टीम द्वारा गीदम वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुमलनार से  तेंदुए की खाल सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

वन विभाग को अवैध शिकार की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी, गीदम प्रीतेश पांडे के नेतृत्व में विभागीय दल गुमलनार पहुंचा। व्यापारियों के वेश में व्यापारिक अंदाज में तस्करों से सौदेबाजी की। विभागीय अफसर कर्मियों के बिना वर्दी के होने की वजह से तस्करों को संदेह नहीं हुआ।
जैसे ही तस्करों ने तेंदुए की खाल दिखाई। कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग द्वारा वन्य जीव शिकार अधिनियम के अतर्गत मामला कायम किया गया।

गीदम इलाके में लगातार कार्रवाई
वन विभाग द्वारा गीदम इलाके में वन्यजीवों के शिकार की जानकारी मिल रही है। विभाग के स्ट्राइक फोर्स द्वारा विगत दो मह में  यह तीसरी कार्यवाही की गई। विभागीय अफसरों नें नागरिकों से वन्यजीवों के संरक्षणकी अपील की है। वहीं अवैध शिकार की सूचना विभाग को दी जा सकती है। जिससे वन्य  प्राणियों की रक्षा हो सके।

 


अन्य पोस्ट