दन्तेवाड़ा

समाधान समारोह से सुलझेंगे हजारों मामले
02-May-2026 4:27 PM
समाधान समारोह से सुलझेंगे हजारों मामले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 2 मई। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)’ का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरम्भ होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा।

  विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को किया जाएगा। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार/समिति के मध्यस्थता केन्द्रों में किया जाएगा। सुलह वार्ता की प्रक्रिया विगत्  21 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है। इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निष्पादन करना है।

अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें। सुलह बैठकों में पक्षकार सशरीर अथवा आभासी माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकार/समिति के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://222.ह्यष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।


अन्य पोस्ट