दन्तेवाड़ा
नदी में रेत की अवैध खुदाई के लिए बने रैम्प को तोड़ा
02-May-2026 12:34 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 मई। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम छिंदनार, तहसील बारसूर स्थित इन्द्रावती नदी क्षेत्र में गौण खनिज साधारण रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन के संबंध में खनिज जांच अमलें द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके जांच में ग्राम छिंदनार स्थित सीआरपीएफ कैम्प के समीप स्थित इंद्रावती नदी क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध उत्खनन, परिवहन नहीं किया जाना पाया गया।
मौके जांच में पाया गया कि पूर्व में खनिज साधारण रेत के उत्खनन हेतु नदी क्षेत्र में रैम्प निर्माण किया गया था। उक्त रैम्प को मौके जांच उपरान्त जेसीबी मशीन की सहायता से खोद कर रास्ता बंद किया गया जिससे कि अवैध उत्खनन, परिवहन को रोका जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


