सरगुजा

पूर्व डिप्टी सीएम ने कांग्रेस का निकाय घोषणापत्र किया जारी, कहा हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ प्रावधान
05-Feb-2025 8:58 PM
पूर्व डिप्टी सीएम ने कांग्रेस का निकाय घोषणापत्र किया जारी, कहा हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ प्रावधान

सिंहदेव ने कहा- तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिलेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 5 फरवरी। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को अंबिकापुर नगर के राजीव भवन में कांग्रेस का निकाय घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि घोषणापत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान पर विशेष जोर दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए फ्री लाइब्रेरी, शादी समारोह में नि:शुल्क टैंकर, कन्या विवाह पर नि:शुल्क सामुदायिक भवन, मुफ्त सेनेटरी नैपकिन सहित हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किए गए हैं।

श्री सिंह देव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का समर्थन बढ़ रहा है, कुछ राज्यों में सरकारें भी हैं। राहुल गांधी ने वर्ष 2019 में जिन बिंदुओं को घोषणापत्र में उठाया था कि देश के हर परिवार की एक न्यूनतम आमदनी होनी चाहिए। वो 2019 में 72 हजार व 2024 के घोषणापत्र में एक लाख रुपये थे। इसे कांग्रेस शासित राज्यों में लागू किया गया है।

वार्ता के दौरान सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस जो घोषणा करती है, उनमें से कुछ को चुन-चुनकर भाजपा अपनाने लगी है। सरकार किसी की आए, महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी। प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई आत्मानंद स्कूल व हॉफ बिजली बिल की योजना प्रदेश में बंद नहीं हुईं। कांग्रेस की सोच देश में योजनाओं के रूप में सामने आ रही हैं।

भाजपा कर रही है दुष्प्रचार, महतारी वंदन कभी बंद नहीं होगी

टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार कर रही है कि यदि हमारी सरकार नहीं आई तो महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी, जैसा पिछले विधानसभा चुनाव में राशन को लेकर किया गया था। सिंहदेव ने कहा कि सरकार की योजनाएं किसी के आने-जाने से बंद नहीं होती। नई सरकार आंगनाबाड़ी, स्कूल, मनरेगा योजनाएं बंद नहीं होगी। महतारी वंदन कभी बंद नहीं होगी।

तो फिर मोदी सुपर महापौर

भाजपा सरगुजा ने अंबिकापुर निगम में 10 वर्षों तक विकास नहीं होने का आरोप लगाते हुए और सिंहदेव को सुपर महापौर बताया था। इसे लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे हर बात पर मोदी का नाम लेते है और सामने लाते हैं तो क्या मोदी सुपर महापौर हैं।

सिंहदेव ने कहा कि अंबिकापुर में कांग्रेस का वरिष्ठ होने के नाते मेरा नाम लिया जाता है। पांच साल कोई आयुक्त मुझसे नहीं मिला, किसी भी फाइल में मेरे साइन नहीं हैं। भाजपा ऐसे अफवाह फैलाती रहती है।

सिंहदेव ने कहा कि निगम की सडक़ें अब बन गई हैं। शेष कामों को पूरा करेंगे। तीसरी बार जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा। अपने चुनाव से ज्यादा प्रचार वे निकाय चुनाव में कर रहे हैं।

 घोषणापत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की, जेपी श्रीवास्तव, शफी अहमद, राकेश गुप्ता, बालकृष्ण पाठक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news