सरगुजा

देह व्यापार: गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, अन्य की तलाश
18-Feb-2026 8:58 PM
देह व्यापार: गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, अन्य की तलाश

अंबिकापुर,18 फरवरी। सरगुजा पुलिस ने शहर में संचालित कथित देह व्यापार के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधीनगर थाना क्षेत्र से गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से गिरोह के सदस्यों में हडक़ंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकानों में अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर शहर के विभिन्न इलाकों में फैले नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।

बताया गया है कि इस गिरोह में पति-पत्नी भी शामिल थे, जो कथित तौर पर अन्य राज्यों से युवतियों को लाकर देह व्यापार में संलिप्त कराते थे। आरोप है कि आरोपी ऑटो के माध्यम से युवतियों को विभिन्न स्थानों पर भेजते थे। पुलिस ने मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त करीब 20 लोगों के खिलाफ पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है। वर्तमान प्रकरण में भी अन्य संदिग्धों की पतासाजी की जा रही है और आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट