सरगुजा

होली के दूसरे दिन परीक्षा आयोजित करने पर आपत्ति, कलेक्टर से तिथि स्थगित करने की मांग
19-Feb-2026 10:00 PM
होली के दूसरे दिन परीक्षा आयोजित करने पर आपत्ति, कलेक्टर से तिथि स्थगित करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 19 मार्च। रंगों के पर्व होली के दूसरे दिन आयोजित परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापनकर्ता शिवेश सिंह द्वारा ज्ञापन में कहा गया है कि होली 4 मार्च को पूरे हर्षोल्लास के साथ  मनाई जाएगी, जिसमें बच्चों की विशेष सहभागिता रहती है। ऐसे में होली के दूसरे दिन परीक्षा आयोजित करना बच्चों पर अनावश्यक मानसिक दबाव डालने जैसा प्रतीत होता है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि होली के अवसर पर पुलिस प्रशासन, नगर निगम, स्वच्छता एवं जल प्रदाय शाखा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं। उनके बच्चे भी इस सामाजिक एवं पारिवारिक उत्सव में शामिल होते हैं। ऐसे में 5 और 6 मार्च को परीक्षा आयोजित किए जाने से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ज्ञापनकर्ता शिलैश सिंह (बाबु) ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि मासूम विद्यार्थियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन बच्चों के हित को प्राथमिकता देते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

इस संबंध में सरगुजा के डीईओ दिनेश कुमार झा ने कहा कि हमने सभी स्कूलों में होली के एक दिन पहले और एक दिन बाद परीक्षा आयोजित करने से मना किया है, यदि ऐसा है तो दिखवाउंगा।


अन्य पोस्ट