दन्तेवाड़ा

3 लाख 26 हजार वोटर चुनेंगे पंचायत प्रतिनिधि
20-Jan-2025 11:20 PM
3 लाख 26 हजार वोटर चुनेंगे पंचायत प्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 20 जनवरी। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी द्वारा बिंदुवार जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय में सोमवार को दी गई।

उन्होंने जानकारी बताया कि दंतेवाड़ा में कुल 326274 वोटर है। इनमें महिला वोटरों की संख्या 165468 है। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 89633 है।

नगरीय निकाय - दंतेवाड़ा में 10356 वोटर, बड़े बचेली में 13130 वोटर,किरंदुल में13287  वोटर, गीदम में 6528 वोटर और बारसूर में 4418 वोटर है।

कुल मतदान केंद्र - 414 है। इनमें शहरी -84 और ग्रामीण -330 है।

नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा में मतदान केंद्र - 17 बड़े बचेली - 19, किरंदुल में 18 गीदम में 15 और बारसूर में 15 मतदान केंद्र हैं। इस तरह से 5 अध्यक्ष और  81 पार्षद हेतु वोट डाले जाएंगे।

नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित जनजाति, महिला वर्ग, बड़े बचेली हेतु - अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, किरंदुल अध्यक्ष हेतु - अनारक्षित महिला, गीदम हेतु अनारक्षित मुक्त और बारसूर हेतु अनुसूचित जनजाति मुक्त वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

144941 वोटर डालेंगे पंचायतों में वोट

जिले की पंचायतों में 144941 वोटर वोट डालेंगे। इनमें जनपद पंचायत कटेकल्याण में 26948, कुआकोंडा में 29369 वोटर, गीदम में 46187 वोटर और दंतेवाड़ा में 42437 वाटर वोट डालेंगे।

कुल मतदान केंद्र 414 निर्धारित किए गए हैं। इनमें शहरी - 84 और ग्रामीण - 330 मतदान केंद्र है।

ग्रामीण मतदान केंद्र में सामान्य मतदान केंद्र - 117 संवेदनशील मतदान केंद्र - 115 और अति संवेदनशील - 98 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होगी।

कंट्रोल रूम स्थापित

जिले में पंचायत और नगरीय निकाय आम चुनाव हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष - 07856 - 252398 है। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news