दन्तेवाड़ा

मुख्यधारा में आएं नक्सल संगठन आईजी की अपील..
11-Mar-2026 10:14 PM
 मुख्यधारा में आएं नक्सल संगठन आईजी की अपील..

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा 11 मार्च। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर, सुंदरराज पी नें नक्सली संगठन के सदस्यों से मुख्य धारा में जुडऩे की अपील की है। जिससे उन्हें बेहतर पुनर्वास सुविधा का लाभ मिल सके।

राज्य शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें समाज में सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे स्थायी रूप से मुख्यधारा के जीवन से जुड़ सकें।

इस सामूहिक आत्मसमर्पण से क्षेत्र में माओवादी संगठन की संरचना एवं गतिविधियों को गंभीर झटका लगा है। साथ ही इससे क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण और अधिक मजबूत होगा तथा सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार एवं अन्य विकास कार्यों को गति मिलने में सहायता प्राप्त होगी। स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के सहयोग से क्षेत्र में विश्वास निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी विश्वास के वातावरण के परिणामस्वरूप अनेक भटके हुए युवा पुन: सामान्य जीवन की ओर लौटने का निर्णय ले रहे हैं।

‘‘पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ अभियान के माध्यम से बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. भापुसे ने बचे हुए गिने-चुने शेष माओवादी कैडर्स से अपील की है कि हिंसा छोंडक़र हथियार त्यागकर मुख्यधारा में लौंटे। शासन उनके सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


अन्य पोस्ट