दन्तेवाड़ा

बजट स्वीकृत के बाद होगा बायपास पुल निर्माण
09-Mar-2026 10:24 PM
बजट स्वीकृत के बाद होगा बायपास पुल निर्माण

दंतेवाड़ा 9 मार्च। दंतेवाड़ा में विगत् वर्ष अभूतपूर्व बाढ़ रूपी आपदा आई थी। इसकी चपेट में आकर की जिले की अधोसंरचना को भारी नुकसान पहुंचा था। इसी कड़ी में चितालंका स्थित बाईपास पुल धराशाई हो गया था। उक्त पुल के अभाव में भारी वाहनों का आवागमन नगर के मध्य से हो रहा है। जिससे स्थानीय नागरिकों को समस्याएं हो रही है।

इस संबंध में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ‘छत्तीसगढ़’ को जानकारी में बताया कि बायपास पुल निर्माण अति आवश्यक है। उक्त पुल का तकनीकी प्राक्कलन राज्य शासन को भेजा गया है। चालू सत्र में बजट में स्वीकृति मिलने की पूर्ण संभावना है इसके  उपरांत प्रक्रिया में तेजी आएगी। इसके अंतर्गत निविदा आमंत्रित कराई जाएगी। इसके पश्चात पुल निर्माण कार्य आरंभ होगा। जिला प्रशासन इस दिशा में गंभीर है।

उन्होंने बताया कि बांगाबाड़ी से बालूद   तक सडक़ मार्ग शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। इस सडक़ में आने वाली आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है। इसके फलस्वरुप इस सडक़ अंतर्गत अपूर्ण भाग को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। इसके उपरांत यह सडक़ भारी वाहनों के आवागमन में उपयोग की जाएगी। जिससे नगर से होकर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा।


अन्य पोस्ट