दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा 10 मार्च। दंतेवाड़ा में प्रेमी युगल द्वारा खुदकुशी कर ली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने ‘छत्तीसगढ़’ को जानकारी में बताया कि विगत् रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी। जिसमें युवक और युवती के आत्महत्या की जानकारी दी गई थी। पुलिस दल रविवार शाम को चितालंका स्थित घटनास्थल पर पहुंचा। जहां युवक और युवती फांसी के फंदे में झूल रहे थे। दोनों दम तोड़ चुके थे। युवक का नाम सुबेश कश्यप और युवती की शिनाख्त शिवानी स्वर्ण के रूप में हुई। युवक ग्राम मड़से और युवती गीदम की निवासी थी। दोनों कुछ समय से एक साथ रहते थे।
पुलिस द्वारा फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाकर घटना स्थल से नमूने लिए गए। इसके उपरांत दोनों शवों को मर्चूरी में रखवाया गया। दोनों ही मृतकों का परिजनों द्वारा सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


