बस्तर

शारदीय नवरात्र की नवमी पर कन्या भोज
01-Oct-2025 9:52 PM
शारदीय नवरात्र की नवमी पर कन्या भोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 1 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन माँ दुर्गा के नव रूपों को पूजते हुए अधिकांश घरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया, जहाँ सुबह से ही लोग छोटी बच्चियों को खोजते हुए नजर आए, तो वहीं अधिकांश घरों में माँ दुर्गा के सभी रुपों को विधि विधान से पूजा करते हुए कन्या भोज कराया गया।

माँ दुर्गा के नव रूप में आई कन्याओं को आने के बाद सबसे पहले उनके पैर को धुलाया गया, फिर पैर को पोछने के बाद उन्हें घर में लाया गया, जहाँ पूरे रीति रिवाज से उन्हें तैयार किया गया।

छोटी बच्चियों को नव रूप में किया गया था तैयार

जिन घरों में नव कन्या भोज का आयोजन किया गया था, वही सभी कन्याओं को सबसे पहले पैरों में अलता लगाने के बाद माँ के स्वरूप में तैयार किया गया, वही बारी बारी से उनकी आरती भी उतारी गई।

सभी ने लिया आशीर्वाद, कहा माँ कृपा दृष्टि रखे बनाये

जिन घरों में कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा था, वहीं आसपास रहने वाले लोग भी वहां पहुँच, माँ दुर्गा के नव रूप में तैयार हुए बच्चियों का आशीर्वाद लेने के साथ ही उनका पूजन किया गया, साथ ही अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखने की बात भी कही।

जिन घरों में कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा था, उन घरों के बाहर दूसरे घरों से आई महिलाएं इंतजार करती हुई नजर आईं। महिलाओं का कहना था कि यहां से प्रसाद ग्रहण करने के बाद उन्हें अपने घर ले जाने के लिए उपवास रखी महिलाएं इंतजार करते हुए नजर आ रही थी।


अन्य पोस्ट