बस्तर

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर- महापौर
26-Sep-2025 10:32 PM
मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर- महापौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 26 सितंबर। नगर पालिका निगम जगदलपुर में शुक्रवार को जीएसटी सुधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन एवं समर्थन में विशेष सम्मेलन निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

महापौर संजय पांडे ने कहा -इस विशेष सम्मेलन में एक ऐसे युग पुरुष का अभिनंदन करने हेतु एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री ने सरल कर प्रणाली -सरल भारत के दृष्टिकोण से वस्तु एवं सेवा कर जैसे ऐतिहासिक सुधार को साकार किया है। यह सुधार केवल कर व्यवस्था का परिवर्तन नहीं बल्कि एक भारत- एक कर- एक बाजार की अवधारणा को जीवन में उतारने का निर्णय है। प्रधानमंत्री ने जटिल करो की उलझनो को समाप्त किया, करदाताओं की पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत किया। भारत की प्रति स्पर्धात्मकता को वैश्विक मंच पर सुदृढ़ किया, इन सुधारो को कृषि, व्यापार, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग जैसे क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने भारत की आर्थिक नीव को मजबूत करने और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया। किसानों विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में को कम अनुपालन और तेज रिफंड से लाभ होगा, जिससे वह कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

महापौर ने कहा 60 साल तक वित्तीय स्कूल लूटने वाली कांग्रेस ,राष्ट्रहित के हर मुद्दे पर हमेशा विरोध किया है, जैसे धारा 370 हटाने की बात हो,राम मंदिर निर्माण की बात हो,तीन तलाक की बात हो, नागरिक संशोधन अधिनियम  हो, सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक हो या एक राष्ट्र एक चुनाव हो, कांग्रेस के लोगों ने हमेशा विरोध किया है।

इस विशेष सम्मेलन में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि स्थानीय निकायों से लेकर महानगरों तक इस क्रांति को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए हम पूर्ण प्रतिबद्ध हैं।

आपने जिस आत्मनिर्भर भारत का सपना संजोया है, उसमें जीएसटी सुधार एक सशक्त स्तंभ बन चुका है, यह सुधार नगर निगम की योजनाओं को भी गति प्रदान करता है चाहे वह शहरी विकास हो बुनियादी ढांचा हो या नागरिक सेवाओं का विस्तार।

महापौर संजय पांडे ने कहा -नगर निगम की ओर से हम आपका हृदय से अभिनंदन करते हैं और आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके नेतृत्व में हमारा भारत विकसित भारत 2047 के स्वप्न को अवश्य सरकार करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच पारदर्शी नीतियां और जन कल्याणकारी दृष्टिकोण ही भारत को विश्व गुरु बनाने का आधार है।

सभापति योगेंद्र पांडे ने कहा आयकर में ऐतिहासिक आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लेब का सरलीकरण इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार करके रेट को कम करके भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ हम अग्रसर हो चुके हैं। यह बदलाव आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले है। इससे न सिर्फ लोगों की बजट में ऐतिहासिक बढ़त होगी बल्कि जीएसटी कानून के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे।

सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा -एक राष्ट्र एक टैक्स की भावना के साथ पहले सभी तरह के अप्रत्यक्ष करों को एक कर प्रणाली के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार किया और अब इसे और सरल बनाकर क्रांतिकारी सुधारो का सूत्रपात किया गया है।

सभापति निर्मल पाणिग्रही ने कहा नए सुधार से सूक्ष्म लघु और मंझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की अनेक वस्तुएं को किफायती बनाया गया है। यह सुधार किसानों के जीवन में आर्थिकी की को मजबूती प्रदान करेगा।

विदित हो कि नगर निगम के 32 पार्षदों ने महापौर संजय पांडे को पत्र देकर कहा था कि जीएसटी सुधारो का समर्थन करने और प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने शीघ्र ही विशेष सम्मेलन बुलाया जाए। जिसके तत्सम में आज नगर निगम का विशेष सम्मेलन बुलाया गया था। इसमें कांग्रेसी पार्षद उपस्थित नहीं हुए और ना ही उनके तरफ से कोई पत्र नगर निगम को प्राप्त हुआ। जबकि निर्दलीय पार्षद माया नायक एवं कुबेर देवांगन इस प्रस्ताव का पूर्णत: समर्थन दिया।

इस विशेष सामान्य सभा की बैठक में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल,संजय विश्वकर्मा,संग्राम सिंह राणा सहित समस्त भाजपा पार्षद दल एवं विशेष रूप से निर्दलीय पार्षद कुबेर देवांगन एवं माया नायक एवं समस्त पार्षद गण व निगम के आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी गण इस विषय सम्मेलन में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट