बस्तर

नक्सल उन्मूलन पर करेंगे चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 12 सितंबर। केंद्रीय गृहमंत्री आगामी 4 नवंबर को बस्तर आ सकते हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरे के लिए गृहमंत्री को बस्तर सांसद महेश कश्यप बस्तर आने का निमंत्रण भी दे चुके हैं।
ज्ञात हो कि बस्तर सांसद महेश कश्यप इन दिनों दिल्ली प्रवास में है, जहाँ इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हुए उन्हें बस्तर आने का निमंत्रण दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान बस्तर आने की बात कही है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने 4 नवंबर के समय बस्तर आने की बात कही है, इस दौरान वे बस्तर में 3 घंटे रहेंगे, साथ ही मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान पर चर्चा करने के साथ ही 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त अभियान के रिव्यू भी लेगे।
जिस समय केंद्रीय गृहमंत्री का आगमन बताया जा रहा है उसी दौरान बस्तर में बस्तर दशहरा पर्व का प्रमुख रस्म मुरिया दरबार रहेगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बस्तर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी देखने को मिलेगी।