बस्तर

विवाद : डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या, महिला गिरफ्तार
31-Jul-2025 3:51 PM
विवाद : डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या, महिला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 31 जुलाई। बस्तर जिले के  परपा थाना क्षेत्र के पखनारचा में बीती रात को एक महिला ने दूसरी महिला की डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं महिला के शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि पखनारचा निवासी महिला शांति कश्यप का बीती रात एक महिला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी महिला ने घर में रखे डंडे से पीट- पीटकर उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

कुछ घंटे के अंदर ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

 


अन्य पोस्ट