बस्तर
जगदलपुर, 31 जुलाई। जी/ 241 बस्तरिया बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, कामानार द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कामानार के परिसर तथा आस-पास के इलाके में लगभग 500 पौधे लगाये गये। इस वृक्षारोपण अभियान में जवानों के अलावा कामानार गांव के ग्रामीणों व स्कूल के बच्चों ने भी वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर हरविन्दर सिंह, कमांडेन्ट-241 बटालियन केरिपुबल द्वारा उनके संबोधन में बताया गया कि वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण का एक अहम कार्य है केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव प्रर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने पाली भावी पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ, सुन्दर एवं साफ वातावरण भी तैयार करने के लिए प्रयत्नशील है।
वृक्षारोपण अभियान में निरंजन कुमार निराला, उप कमाण्डेन्ट, प्रमोद कुमार सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट, सविता सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट, सुरेश, सरपंच, कामानार, गंगा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कामानार, जवान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


