बस्तर

अटल संकल्प पत्र में किए वायदों को करेंगे पूरा-महापौर
18-Feb-2025 8:59 PM
अटल संकल्प पत्र में किए वायदों को करेंगे पूरा-महापौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 18 फरवरी। आज जगदलपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नवनिर्वाचित महापौर संजय पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि जगदलपुर की जनता ने उन पर विश्वास कर उन्हें महापौर बनाया और 30 पार्षदों को चुना। हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे की तर्ज पर जगदलपुर शहर का विकास करेंगे, चाहे वह दलपत सागर, गंगामुंडा तालाब और शहर के पार्कों के सौंदर्यकरण का काम हो।

महापौर संजय पांडे ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 विकसित भारत का संकल्प को लेकर नरेंद्र मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जगदलपुर शहर को  एक अच्छा स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे। जगदलपुर की जनता ने जिस अपेक्षा के साथ उन्हें चुना है, उन्हें हम पूरी निष्ठा से लगन और परिश्रम से उनके अनुरूप शहर के विकास के लिए काम करेंगे।

 शहर के लोगों से ,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में एक रूपरेखा बनाकर काम करेंगे, और अटल संकल्प पत्र में किए गए वायदों को पूरा करेंगे।

 इस अवसर पर संजय पांडे ने बताया कि बहुत ही कम समय में जगदलपुर के सभी वार्डों में प्रचार के लिए गए जनता से मिले उनकी जरूरतों को सुना ,आज जनता ने उन्हें अपार समर्थन और विश्वास दिया, और शहर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय में सरकार बनाने के लिए चुना।

 इस चुनाव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और जगदलपुर की निकाय चुनाव का संचालन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने इस निकाय चुनाव में 105 नुक्कड़ सभाएं की। सांसद महेश कश्यप ने भी त्याग और परिश्रम से जनता के पास गए और उनके विश्वास को जीता। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं, चुनाव में लगे शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों, पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर  जगदलपुर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, युवा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, योगेंद्र पांडे नरसिंग राव, सुरेश गुप्ता, खेम सिंह देवांगन निर्मल पाणिग्रही, सफीर साहू और नौ निर्वाचित महिला पार्षदगण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट