बस्तर
साहिल नाग का राष्ट्रीय शालेय खेल में चयन
03-Jan-2025 10:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 3 जनवरी। 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (हॉकी - बालक 14 वर्ष) का आयोजन भोपाल (मध्यप्रदेश) में 2 से 7 जनवरी तक किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए बस्तर विकासखंड के हाईस्कूल कुडक़ानार में 9वीं का छात्र साहिल नाग भोपाल रवाना हो गया। साहिल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा।
हॉकी कोच नीरज कुंजाम ने छात्र को प्रशिक्षित किया है। राष्ट्रीय स्तर चयन होने पर डीईओ बलीराम बघेल, बीईओ लोकनाथ नाग, एबीईओ सुशील तिवारी, बीआरसी राजेंद्र ठाकुर, प्रचार्या सईदा खान, प्रधानध्यापक धीरेन्द्र यादव, अज्जंबर कोर्राम, आशीष पांडेय, गजेन्द्र शर्मा, कार्तिक यादव , रमाकांत ठाकुर एवं समस्त कुडक़ानार के ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


