बस्तर

भारतीय चिकित्सा संघ की नई कार्यकारिणी गठित
14-Feb-2022 10:18 PM
भारतीय चिकित्सा संघ की नई कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 फरवरी।
जगदलपुर के होटल सूरी इंटरनेशनल के सभागार में भारतीय चिकित्सा संघ के बैनर तले वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बस्तर जिले की भारतीय चिकित्सा संघ की नई कार्यकारिणी में डॉक्टर के. एल. आजाद को अध्यक्ष एवं डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन को सचिव एवं पीआरओ बनाया गया। डॉ. जॉन मशीह एवं डॉ. खिलेश्वर सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. टी.सी.आडवाणी कोषाध्यक्ष, डॉ. एस.बंसल, डॉ. जे. लागू एवं डॉ. एम. मेश्राम सह सचिव बनाए गए।

पूर्व अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। इसके साथ ही उन्होंने एसोसिएशन की एकजुट होने पर जोर दिया।

अध्यक्ष के. एल.आजाद ने कहा कि समाज में चिकित्सकों की बहुत महत्ता है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे चिकित्सा कार्यक्रमों में निजी चिकित्सकों की भागीदारी व उसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम का संचालन डॉ एम ए एच रिज़वी ने किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद थे।

ज्ञात हो कि भारतीय चिकित्सक संघ भारत के आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों का स्वैच्छिक संगठन है। यह संघ चिकित्सकों के हित के साथ-साथ संपूर्ण समाज के स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। इसकी स्थापना 1928 में हुई थी और उस समय इसका नाम अखिल भारतीय चिकित्सा संघ था, जिसे 1930 में बदलकर भारतीय चिकित्सा संघ कर दिया गया। जो संघ समिति रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1860 के अंतर्गत पंजीकृत है। भारतीय चिकित्सा संघ विश्व चिकित्सा संघ का एक संस्थापक सदस्य है।


अन्य पोस्ट