बस्तर

स्वर संगीत ग्रुप ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धाजंलि
08-Feb-2022 8:26 PM
स्वर संगीत ग्रुप ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धाजंलि

जगदलपुर, 8 फरवरी। स्वर संगीत ग्रुप ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धाजंलि दी। जगदलपुर के नमन हाइट्स में आहुत श्रद्धाजंलि सभा में स्वर संगीत ग्रुप के गायक कलाकारों एवं पदाधिकारियों ने लता मंगेशकर का स्मरण किया व श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संगीत एवं कला के क्षेत्र में इसे अपूरणीय क्षति बताया।

श्रद्धाजंलि सभा में कमल झज्ज, संग्रामा सिंह राणा, अखिलेश मिश्रा,दीपक वाधवानी, प्रशांत दास, कुक्की जारी, मनीष श्रीवास्तव, आभा सामदेकर, संगीता सिंह,मंजू पॉल, माही श्रीवास्तव,चंदू नागवंशी, राजीव पटनायक आदि सहित गायक कलाकार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट