बस्तर
जगदलपुर, 7 फरवरी। पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय जगदलपुर नगर बंद का आह्वान 8 फरवरी को किया गया है।
भाजपाईयों का आरोप है कि संजय गांधी वार्ड की पार्षद द्वारा 40 से अधिक पीडि़त परिवारों से 25-25 हजार रुपए लेकर अवैध वसूली की गई है। आगे कहा कि इन पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा बोधघाट थाने में एफ आई आर दर्ज कराने को लेकर 17 दिन से लगातार धरने पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे हैं। पीडि़त परिवारों द्वारा 23 दिन से एफ आई आर दर्ज कराने के लिए अपनी मांग कर रहे हैं।
उन पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय जगदलपुर नगर बंद का आह्वान 8 फरवरी को किया गया है। व्यवसाई साथियों से आग्रह है कि अपनी प्रतिष्ठान बंद रखें।
प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन का दमन किया जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक ऑटो लगा कर बंद की अपील कर रहा था, जिसकी विधिवत लिखित जानकारी अनुमति हेतु नगर दंडाधिकारी को लिखा गया था, उसके बावजूद शासन ने ऑटो को जब्त कर लिया।


