बलरामपुर

संतोषी माता मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 11 को, कीर्तन-भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम
08-Feb-2026 8:14 PM
संतोषी माता मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 11 को, कीर्तन-भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता-

राजपुर, 8 फरवरी। महामाया मंदिर प्रांगण स्थित संतोषी माता मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव आगामी 11 फरवरी को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर अखंड कीर्तन, भंडारा तथा स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जनपद उपाध्यक्ष आकाश,अशोक अग्रवाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के आतिथ्य में किया जाएगा। वहीं लटोरी के जय मानस ग्रुप द्वारा रामायण पाठ का भी आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से सहभागिता करेंगे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


अन्य पोस्ट