बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 7 फरवरी। प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए दो दिनों का समय बढ़ाए जाने को लेकर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने मुख्यमंत्री सहित किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गरीब और छोटे किसानों को ध्यान में रखते हुए 5 एवं 6 फरवरी को धान खरीदी के लिए अतिरिक्त दो दिनों का समय बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के टोकन कटने के बावजूद वे निर्धारित तिथि पर धान नहीं बेच पाए थे, उन्हें इस निर्णय से बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी की तिथि बढऩे से प्रदेश के छोटे किसान समिति में अपना धान बेच पाए हैं, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिला है।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं विधायकों के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में यह निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया है।


