बलरामपुर

यूजीसी नेट में सफलता पर हिमांशी गुप्ता सम्मानित, जनचेतना कल्याण मंच ने बढ़ाया हौसला
07-Feb-2026 8:51 PM
यूजीसी नेट में सफलता पर हिमांशी गुप्ता सम्मानित, जनचेतना कल्याण मंच ने बढ़ाया हौसला

रामानुजगंज, 7 फरवरी। रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी सुनील गुप्ता की बेटी हिमांशी गुप्ता ने प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा में 97 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में जनचेतना कल्याण मंच रामानुजगंज द्वारा हिमांशी गुप्ता को सम्मानित किया गया। मंच के अध्यक्ष विकास दुबे उनके निवास पर पहुंचकर साल, श्रीफल, डायरी एवं कलम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जनचेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे के साथ मनोज तिवारी, दामोदर मिश्रा, उज्जवल तिवारी सहित हिमांशी के माता-पिता सुनील गुप्ता एवं ज्योति गुप्ता तथा परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हिमांशी को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सभी ने कहा कि हिमांशी की यह सफलता रामानुजगंज के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।


अन्य पोस्ट