बलरामपुर

अवैध रेत खनन व परिवहन, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
06-Feb-2026 9:15 PM
अवैध रेत खनन व परिवहन, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 6 फरवरी। संयुक्त टीम ने ग्राम कैलाशपुर में मोरान नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर को जब्त कर चौकी वाड्रफनगर को सुपुर्द किया।

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत् राजस्व टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनिधि नन्देहा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। टीम के द्वारा ग्राम कैलाशपुर में मोरान नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चौकी वाड्रफनगर को सुपुर्द किया गया।


अन्य पोस्ट