सूरजपुर
संदीप भाजयुमो महामंत्री
18-Jul-2021 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भैयाथान, 18 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती की सहमति व भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू की अनुशंसा पर भैयाथान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के द्वारा अपने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को की, जिसमें कोयलारी निवासी संदीप दुबे को भाजयुमो महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। श्री दुबे ने कहा है कि नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करूंगा। क्षेत्र के युवाओं को संगठन में जोडऩे के साथ साथ पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा। नये दायित्व के लिए उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


