सूरजपुर

योगा-स्पोर्ट्स टीचर और संगीत प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती, 25 तक करें ऑफलाइन आवेदन
19-Nov-2026 8:17 PM
योगा-स्पोर्ट्स टीचर और संगीत प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती, 25 तक करें ऑफलाइन आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भटगांव,19 नवंबर। पी.एम. श्री योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पी.एम. श्री शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव कॉलरी, विकासखंड भैयाथान, जिला सूरजपुर में अंशकालिक योगा एवं स्पोर्ट्स टीचर तथा संगीत प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर चयन शाला प्रबंधन समिति द्वारा किया जाएगा।

जारी सूचना के अनुसार, योगा एवं स्पोर्ट्स टीचर के लिए योगा, बीपीएस, बीपीएड, एमपीएड अथवा संबंधित डिप्लोमा धारकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वहीं, संगीत प्रशिक्षक के पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत में डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। हारमोनियम, ढोलक, तबला वादन एवं गायन में रुचि और दक्षता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 19 से 25 नवंबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित प्रशिक्षकों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक के लिए मान्य होगी। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर आगामी शैक्षणिक सत्र में भी सेवा का अवसर दिया जा सकता है।

आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी पी.एम. श्री शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव कॉलरी, स्टेट बैंक के सामने संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 9098061454 एवं 9399322657 जारी किए गए हैं।


अन्य पोस्ट