सूरजपुर

सूने मकान में चोरी
21-Nov-2026 11:07 PM
सूने मकान में चोरी

सूरजपुर, 21 नवंबर। ग्राम पंचायत सतपता में एक घर से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर ली है।

 बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ग्राम पंचायत सतपता निवासी प्रेमदान अर्पण कुजूर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वे अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर लौटने पर मुख्य गेट खुला मिला। अंदर घुसते ही देखा कि पूरा घर का सामान बिखरा पड़ा है और कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़ दिया गया है। आलमारी से सोने की एक चेन, सोने की दो बाली, सोने के दो टॉप्स, चांदी की एक जोड़ी पायल, सोने की दो नग अंगूठी गायब पाए गए।

चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई है। प्रार्थी ने घटना की सूचना थाना में दी है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट