सूरजपुर

रेडक्रॉस सोसायटी की वित्त उपसमिति गठित, ओंकार पांडेय बने संयोजक
22-Nov-2026 8:59 PM
रेडक्रॉस सोसायटी की वित्त उपसमिति गठित, ओंकार पांडेय बने संयोजक

सूरजपुर, 22 नवंबर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सूरजपुर की वित्त उपसमिति का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव द्वारा 16 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार वित्त उपसमिति में छह पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शामिल किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन ओंकार पांडेय को वित्त उपसमिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, अवैतनिक कोषाध्यक्ष श्रवण जैन, अवैतनिक विधिक सलाहकार बलराम शर्मा तथा प्रबंध समिति सदस्य प्रवेश गोयल और लोकेश पैकरा को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में चर्चा के उपरांत वित्त उपसमिति के गठन का निर्णय लिया गया था। आदेश कलेक्टर की अनुमति के बाद जारी किया गया है।


अन्य पोस्ट