सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 23 नवंबर। बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का राज्य स्तरीय का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में संपन्न हुआ। इस आयोजन में सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुर की छात्रा अनुराधा ने अपनी उत्कृष्ट वैज्ञानिक परियोजना एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण से राज्य स्तर पर सफलता हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि जिला समन्वयक शंभू प्रसाद निषाद व संस्था के प्राचार्य योगेश कुमार गुप्ता ने छात्रा अनुराधा और उसके सहयोगी छात्र तुलेश्वर एवं उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका शोभा सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू एवं सहायक संचालक अजय सिंह ने भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रा अनुराधा को अपनी शुभकामनाएँ दीं हैं।