सूरजपुर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ किया खोपा देवधाम दर्शन
29-Jun-2021 6:59 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ किया खोपा देवधाम दर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुर, 29 जून। सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भाजयुमो जिला मंत्री संत लाल प्रजापति, रामलाल काशीपुरी, ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, अनूप जायसवाल, राजेश यादव के साथ भैयाथान विकासखंड के ग्राम खोपा में स्थित खोपा देवधाम का दर्शन करने पहुंचे।

उन्होंने भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने साथ ही विश्व महामारी में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो और जल्द ही देश कोरोना से मुफ्त होने की कामना की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कई पीढिय़ों से चले आ रहे खोपा धाम कि शक्ति के सामने हम सब नतमस्तक हैं और ऐसे शक्ति के सामने आने से हमें मजबूती मिलती है।

खोपा धाम में और कई सुविधाएं को लेकर उन्होंने ग्रामीण के साथ बात-चीत की और कहा कि इस खोपा धाम में आस पास ही नहीं दूर-दूर से भी लोग दर्शन और अपनी मन्नत लेकर आते हैं।  धाम के आस-पास  सुंदरता की सराहना भी की।।

आस्था का प्रतीक खोपाधाम में वर्षों से लोग यहां आ रहे हैं। यहां पर सुविधाएं नहीं है और इसकी वजह से दूर-दराज से आने वाले भक्तों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने लोगों से कहा कि यहां की जो समस्याएं है हम कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द यहां पर सुविधा मुहैया कराएंगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।


अन्य पोस्ट