सूरजपुर
अनूप मंडल प्रभारी एवं अशोक बने भटगांव मंडल के सह प्रभारी
24-Feb-2021 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सूरजपुर जिला के अंतर्गत आने वाले समस्त 14 मंडलों में संगठनात्मक गतिविधि को और मजबूत करने की दृष्टि से सभी मंडलों में जिला के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों को प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया है।
भटगांव मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा को मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री अशोक सिंह को मंडल सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन दोनों ऊर्जावान एवं युवा नेताओं के प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है, इस नवीन दायित्व के लिए नवनियुक्त मंडल प्रभारी अनुप सिन्हा एवं सह प्रभारी अशोक सिंह ने जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


