सूरजपुर

महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह को पितृ शोक
12-Sep-2026 9:21 PM
महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह को पितृ शोक

सूरजपुर,12 सितंबर। एसईसीएल बिश्रामपुर के महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह के पिता रामबिलास सिंह का शुक्रवार को नब्बे वर्ष की आयु में निधन हो गया।  स्व रामबिलास सिंह अपने पुत्र राजेश सिंह के साथ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छत्रसाल नगर में निवासरत थे। आज उनका सुभाषनगर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

वे अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री व नाती-पोते सहित भरापूरा परिवार पीछे छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय जन, परिवार के सदस्य शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र राकेश सिंह ने दिया।


अन्य पोस्ट