सूरजपुर
सरगुजा ओलंपिक 21 से, सूरजपुर से 410 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
19-Mar-2026 10:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 19 मार्च। जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर द्वारा संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता में भागीदारी की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
यह प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च तक सरगुजा में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला सूरजपुर से कुल 410 प्रतिभागी इस संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे