सूरजपुर

इंटक के कथित केंद्रीय अध्यक्ष पर कई आरोप, कार्रवाई की मांग
28-Oct-2024 8:39 PM
इंटक के कथित केंद्रीय अध्यक्ष पर कई आरोप, कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिश्रामपुर, 28 अक्टूबर। इंटक के कथित केंद्रीय अध्यक्ष पर संघ के चंदे के गबन और संघ के संविधान के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय सचिव ने कार्रवाई की मांग की है।

साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक)के  केंद्रीय सचिव अमर जीत सिंह ने गोपाल नारायण सिंह कथित केंद्रीय अध्यक्ष पर संघ के पैसे का दुरुपयोग करने, तानाशाही रवैया अपनाने, चंदा का हिसाब मांगने पर यूनियन से निष्कासित करने और पैसा लेकर यूनियन में क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए अपने को केंद्रीय  सचिव पद से पृथक करते हुए  पंजीयक व्यवसायिक संघ इन्द्रावती भवन रायपुर को प्रतिलिपि प्रेषित किया है।

उन्होंने गोपाल नारायण सिंह पर संघ के चंदे के गबन और संघ के संविधान के विरुद्ध कार्य करने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र कोरबा में जनरल कौंसिल सदस्यों की बैठक में गोपाल नारायण सिंह को केंद्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर सम्पत शुक्ला को केंद्रीय अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया है, इसलिए गोपाल नारायण सिंह अब एस.ई.के.एम.सी.(इंटक) के सभी पदों से हटा दिये गये, साथ ही उन्हें इंटक की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जा चुका गया है। अब वो इंटक के लेटर पेड का उपयोग करते हंै तो उन पर अपराधी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट