सूरजपुर

झारखंड में सरगुजा के भाजपा नेताओं ने किया प्रचार
30-May-2024 9:05 PM
झारखंड में सरगुजा के भाजपा नेताओं ने किया प्रचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 30 मई।
झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है। जिसे लेकर प्रचार अभियान आज शाम 5 बजे थम गया है।
 
प्रचार अभियान में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता लगातार 20 दिनों से झारखंड में डेरा डाले हुए थे। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सूरजपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अपनी टीम के साथ इस प्रचंड गर्मी में झारखंड के बंगाल की सीमा पर स्थित जामताड़ा की कमान संभाले हुए थे। 

जामताड़ा विधानसभा के सात मंडलों के विभिन्न 86 शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले 366 बूथों में लगातार 20 दिनों तक स्वयं प्रवास करने के साथ-साथ उनके साथ लगातार 20 दिनों से साथ रह रहे विश्वसनीय सहयोगी सूरजपुर जिले के भाजपा के सह जिला मीडिया प्रभारी व युवा मोर्चा के जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल के साथ मौजूद उनकी एक्सटर्नल टीम को भी सक्रिय कर रखा था। 

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रांची सांसद संजय सेठ, गोड्डा विधायक अमित मंडल, वरिष्ठ भाजपा नेता कुणाल अजमानी लगातार इस प्रवास पर उनका मार्गदर्शन, दिशा-निर्देश व सहयोग कर रहे थे तो वहीं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भी उनके साथ अलग-अलग विधानसभाओं के प्रवासी प्रभारी के तौर मौजूद थे।


अन्य पोस्ट