सूरजपुर

दीनदयाल उपाध्याय को किया याद
25-Sep-2023 10:07 PM
दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 25 सितंबर। भाजपा मंडल लखनपुर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास में मनाई। भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र में पुष्प माला अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया।

 नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवाद व एकात्म मानव दर्शन के पर्याय हैं। पंडित दीनदयाल जी का पूरा जीवन चरित्र ही दीनहीनों के प्रति दया,करूणा व सेवा के भाव से ओतप्रोत रहा है।  उच्चतम आदर्श स्थापित कर सरल व साधारण जीवन जीने वाले पंडित दीनदयाल आदर्श को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पालन करती है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री सतनारायण साहू,सुभाष अग्रवाल,प्रदीप गुप्ता, लक्ष्मण साहू,चंद्रभान,मोहम्मद अली,नुसरत अली,राहुल अग्रवाल,राजकुमार सोनवानी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट