सूरजपुर

सरगुजा जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर पहुंचे भैयाथान, सीएचसी का निरीक्षण
06-Apr-2023 7:19 PM
सरगुजा जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर पहुंचे भैयाथान, सीएचसी का निरीक्षण

भैयाथान,  6 अप्रैल। ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान के एक दिवसीय प्रवास पर स्वास्थ्य मंत्री के भतीजे व सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर सिंहदेव पहुंचे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशी स्वागत किया।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा कक्ष सहित अन्य कक्ष का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डो में पहुँच भर्ती मरीजों का हालचाल जाना व स्टॉफ की कमी को देखते उन्होंने सीएमएचओ डॉ. आरएस सिंह को स्टॉफ की कमी को दूर करने के निर्देश दिए।

बुधवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री के भतीजे व सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर सिंहदेव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना व हॉस्पिटल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी, साथ ही लैब कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, एक्सरे कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों को लैब टैस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए व स्त्री रोग विशेषज्ञ की समस्या को दूर करने की बात कही है। 

भाजपा प्रवेश सवाल के जवाब में आदित्येश्वर सिंहदेव ने कहा कि मंै जहाँ हूं वहीं हूं और वहीं रहूंगा और राहुल गांधी हमारे नेता हैं, हालांकि सिंहदेव की भूमिका पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका जनता तय करेगी।

इस दौरान भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह,जफर हैदर,नीरज सिंह,आशीष सिंह,शान्तनु सिंह,अमितेश तिवारी,विनय पावले,विशाल सिंह,संभागीय सँयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग सिसोदिया,जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस सिंह,खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.  उत्तम सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट