सूरजपुर
धान प्रभारी की नियुक्ति के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत
07-Nov-2022 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,7 नवम्बर। बलरामपुर जिला के ब्लाक राजपुर अंतर्गत ग्राम रनहत के धान उपार्जन केंद्र में नियम विरुद्ध धान प्रभारी की नियुक्ति के खिलाफ ग्राम रनहत, चमनपुर, भैरोपुर के सरपँच सचिव ने मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि रनहत धान उपार्जन केंद्र में न कोई विज्ञापन न इस्तेहार और बिना किसी सूचना के मनमाने ढंग से धान प्रभारी की भर्ती की गई है, जो प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है। जिसे तत्काल निरस्त कर फिर से भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाये। जिसे लेकर ग्राम के ग्रामीणों ने कलेक्टर बलरामपुर, खाद्य विभाग बलरामपुर और सहायक पंजीयन सहकारी समिति बलरामपुर को ज्ञापन सौंपा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे