सूरजपुर
भाजपाइयों ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया, अटल को किया याद
01-Nov-2022 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,1 नवम्बर। प्रतापपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमराखुर्द में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण के द्वारा अटल चौक में मनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेमरा बुथ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव पोड़ी बुथ अध्यक्ष विजय यादव बुथ सचिव कमल राजवाड़े, दिपेश तिवारी, विजय राजवाड़े, किशुन चंद गुप्ता,संजू मिंज,धनसाय राजवाड़े,बिफल सिंह,हिरालाल यादव,भोला यादव, अमरनाथ यादव, अर्जून सिंह, देवकुमार राजवाड़े, सुमित राजवाड़े, मिथलेश यादव,शेषमन यादव, राकेश यादव, शिवराम आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे