सूरजपुर

कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
12-Aug-2022 8:17 PM
कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

भैयाथान, 12 अगस्त। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की भटगांव विधानसभा क्षेत्र के भैयाथान ब्लॉक में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का शुभारंभ संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के नेतृत्व में आज केवरा से शिवप्रसादनगर तक पदयात्रा निकालकर किया गया।

इस यात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिर पर गांधी टोपी और हाथ में तिरंगा लिए आजादी की पदयात्रा निकाली। हर घर तिरंगा हर हाथ तिंरगा के लिए ग्रामीणों में उत्साह जगाया और तिरंगा का महत्व बताया। कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंच कर आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की योगदान और आजादी के बाद नये भारत के निर्माण में कांग्रेस के योगदान का भी उल्लेख कर रहे हैं। पदयात्रा केवरा से शुरू होकर शिवप्रसादनगर में पहुँच समाप्त हुई।

पदयात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू गुप्ता, कृष्ण मुरारी, शांतनु सिंह, आशीष प्रताप सिंह, राहुल सिंह, दिलीप जायसवाल,पार्थ सिंह, अभितेश् तिवारी, बसंत सिंह, कलाम खान ,विनय पावले, उमा साहू, नीरज सिंह , सूर्या यादव, सहित काफी संख्या में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट