सूरजपुर
भैयाथान, 26 जुलाई। कांग्रेस पार्टी में चल रहे संघठन चुनाव के बीच एक बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस भैयाथान में डीआरओ उदय सिंह पुंडीर व बीआरओ उपेंद्र द्विवेदी, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े,जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अखिलेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में चुनाव के सम्बंध में सभी कार्यकर्ताओं से रायसुमारी किया गया। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में आपसी सहमति बनाते हुए पुन: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर क्षेत्र के कर्मठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता व वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया है। तथा उनके कार्यकाल में कांग्रेस काफी मजबूत हुआ है। इस नियुक्ति से भैयाथान क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
इस नियुक्ति के बाद अध्यक्ष श्री सिंह ने यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा है कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भैयाथान सहित भटगांव विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।उन्होंने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व सरगुजा महाराज टीएस सिंह देव व स्थानीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े, जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े सहित सभी कार्यकर्ताओ का आभार जताया हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय प्रताप सिंह,नीति सिंह देव,अनूप जनता,नूर आलम,जिला पंचायत सदस्य दुर्गा सारथी,उमाशकर साहू,आशीष प्रताप सिंह,राहुल सिंह,शान्तनु सिंह,दिलीप जायसवाल,पार्थ सिंह,कलाम खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


