सूरजपुर

बिश्रामपुर में रमन का भव्य स्वागत
12-Apr-2022 8:18 PM
बिश्रामपुर में रमन का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर,12 अप्रैल।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का नगर में जिले के भाजपा नेता अनुप सिन्हा के निवास पर भाजपाइयों ने स्वागत किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित गोयल, संजीत कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, सितीकांत स्वाई, उत्तम सिन्हा,अशोक अग्रवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती,मानव अधिकार परिषद के सुरेंद्र गुप्ता हलवाई, समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामवृक्षगुप्ता सहित सूरज सेठी, दुष्यंत तिवारी, संतोष यादव, विश्वजीत सैनी, शांतनु चौहान, सुरजीत कुमार, अलंकार संजीत, तायल बीएमएस के सुजीत सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से डॉ. रमन सिंह का स्वागत किया।

उनके साथ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम,पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी भी थे।

इस दौरान हलवाई समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामवृक्ष गुप्ता ने अपने लिखित पुस्तक को डॉ. रमन सिंह सहित अन्य लोगों को भेंट किया। इसी प्रकार कुम्हार समाज के द्वारा समाज के द्वारा निर्मित ठंडा पानी बोतल भी भेंट किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह कोरिया जाने के दौरान विश्रामपुर में रुके और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात भी की।


अन्य पोस्ट