सारंगढ़-बिलाईगढ़

राजीव गांधी के सपनों को साकार करने युवाओं को आना होगा आगे - बिनोद
22-May-2026 7:20 PM
राजीव गांधी के सपनों को साकार करने युवाओं को आना होगा आगे - बिनोद

सारंगढ़, 22 मई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिपं सदस्य बिनोद  भारद्वाज ने कहा कि - राजीव गांधी 20वीं सदी के दूर दृष्टा नेता थे, उन्होंने देश में दूरसंचार और आधुनिक भारत की नींव रखने का कार्य किया। बिनोद ने कहा कि राजीव गांधी ने उस समय देश को आधुनिक तकनीक और डिजिटल सोच से जोडऩे का कार्य किया, जब भारत विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा था। आज मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट, डिजिटल व्यवस्था जिस स्तर पर पहुंची है, उसकी मजबूत आधारशिला राजीव गांधी ने रखी थी। बिनोद भारद्वाज ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, गरीबों व आम नागरिकों की आवाज को मजबूत करने का काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। बिनोद ने युवाओं से आह्वान किया कि  वे राजीव गांधी के सपनों को साकार करने आगे आएं और देश निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।


अन्य पोस्ट