सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 23 मई । सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत बर्मन द्वारा ग्राम पंचायत परसापाली के सचिव सुदर्शन हिरवानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत परसापाली में धरती आबा शिविर के दौरान सरपंच और पंचों ने सचिव सुदर्शन हिरवानी के विरुद्ध गंभीर शिकायतें दर्ज कराई थीं।
जिसमें ग्राम पंचायत कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न होना, आम नागरिकों के आवेदन स्वीकार न करना और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीयन न करना, अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना है।
कलेक्टर ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सचिव को तुरंत निलंबित करने का निर्देश दिया था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जारी आदेश के तहत सुदर्शन हिरवानी को निलंबित कर दिया गया है और निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ निर्धारित किया गया है।


