सारंगढ़-बिलाईगढ़

उपचुनाव: जपं में निर्वाचक नामावली शुरू
15-May-2026 2:57 PM
उपचुनाव: जपं  में निर्वाचक  नामावली शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 15 मई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश और जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के तहत जनपद पंचायत सारंगढ़ में उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली संबंधी कार्य प्रारंभ हो गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ग्वालिनडीह, चंदाई, बरभांठा और कोतमरा में सरपंच पद रिक्त हैं। वहीं ग्राम पंचायत बरभांठा (बंजारी), गंतुली छोटे, गाताडीह, दुर्गापाली, बासीन बहरा और केराड़ में पंच पद रिक्त बताए गए हैं। इन पदों के लिए चुनाव लडऩे के इच्छुक अभ्यर्थी जनपद पंचायत कार्यालय में निर्धारित राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर रहे हैं। इस संबंध में जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एन.के. सिन्हा, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी सारंगढ़ तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम नायक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सारंगढ़ द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट