सारंगढ़-बिलाईगढ़
ई-रिक्शा से जिपं अध्यक्ष पहुंचे दफ्तर
20-May-2026 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 20 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ईंधन बचाओ अभियान’ से प्रेरित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी का उपयोग करने के बजाय ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष का यह कदम वैश्विक ईंधन संकट और पर्यावरण प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
मीडिया से चर्चा करते हुए संजय भूषण पांडेय ने नागरिकों, शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से देशहित और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ईंधन की बचत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा जैसे विकल्प न केवल प्रदूषण कम करते हैं, बल्कि किफायती और सुविधाजनक भी हैं।
कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी इस पहल का स्वागत किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


