सारंगढ़-बिलाईगढ़

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई
21-May-2026 6:26 PM
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई

विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 21 मई। भीषण गर्मी के बीच सारंगढ़ एवं कोसीर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घंटों बिजली बंद रहने से लोगों को पेयजल संकट, गर्मी और दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिजली विभाग एवं शासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समय पर उचित व्यवस्था नहीं किए जाने से स्थिति और गंभीर बनती जा रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगी, तो जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाए।


अन्य पोस्ट