सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया स्वागत
16-May-2026 4:33 PM
 कलेक्टर का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 मई। जिले में नव पदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल ने जिले के कर्मचारी एवं अधिकारियों की ओर से कलेक्टर को शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर लैलून कुमार भारद्वाज, प्रदेश संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, फकीरा यादव, जिला संयोजक फेडरेशन एवं जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, सुभाष चंद्र पटेल, उप प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, विमल अजगल्ले, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष चतुर्थ कर्मचारी संघ, दीपेश जायसवाल, ब्लॉक संयोजक फेडरेशन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट