सारंगढ़-बिलाईगढ़

डायल-112 गाडिय़ों को दिखाई झंडी
21-May-2026 4:05 PM
डायल-112 गाडिय़ों  को दिखाई झंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 21 मई।  पुलिस कप्तान कार्यालय परिसर में एक्को नंबर जम्मो बर (एक नंबर सबके लिए) थीम के तहत आपातकालीन सेवा डायल 112 के लिए 10 नए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

एडिशनल एसपी  निमिषा पांडे ने बताया कि ये नए वाहन एआई तकनीक से लैस हैं, जो पुलिस, एम्बुलेंस और अग्निशमन सेवाओं को एकीकृत करते हैं।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि यह आधुनिक सेवा नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

विधायक कविता प्राण लहरे व उत्तरी गनपत जांगड़े ने इसे आम जनता के लिए सरकार की एक बड़ी सौगात बताया। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु ईंधन बचाने और सामूहिक यात्रा (कारपूलिंग) को बढ़ावा देने की अपील भी की। कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी जितेंद्र चंद्रा ने किया। वाहनों को रवाना करने के बाद, अतिथियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एसपी कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम वर्षा बंसल, एसडीओपी स्नेहिल साहू, सिटी थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट